Bagaha News: गौनाहा रेलवे स्टेशन में चोरी
बगहा, जुलाई 21 -- Bagaha News: गौनाहा। गौनाहा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात चोरों ने रात के समय स्टेशन का ताला काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर स्टेशन परिसर से यूपीएस तथा इंटरनेट संचालन में उपयोग होने वाला राउटर चोरी कर फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर सुजीत कुमार वर्मा ने बताया कि रात में अज्ञात चोरों ने स्टेशन का ताला काटकर चोरी की है। घटना की सूचना तत्काल गौनाहा थाना एवं जीआरपी को दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। गौनाहा थानाध्यक्ष शंभु शरण गुप्ता ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है तथा चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले का शीघ्र उद्भेदन कर चोरी गए सामान की बरामदगी होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.