Bagaha News: गौनाहा में बाघ ने नीलगाय का किया शिकार
बगहा, अक्टूबर 17 -- Bagaha News: जमुनिया। गौनाहा प्रखंड के डुमरिया गांव से करीब पांच सौ मीटर उत्तर सरेह में बाघ ने नीलगाय का शिकार किया। बाघ के हमले में नीलगाय की मौत हो गई। जानकारी गांव में फैलते ही लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। सूचना पर पहुंची वनकर्मियों की टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है। रेंजर अंशुमन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीटीपीपी की टीम को भेजकर बाघ के पगमार्क की जांच कराई जा रही है। वनकर्मी बाघ की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे जंगल की ओर मोड़ने में जुटे हैं। नीलगाय बाघ का प्राकृतिक आहार है। शिकार करने के बाद बाघ उसे खाकर जंगल की ओर बढ़ रहा है। हालांकि रिहायशी इलाके के समीप बाघ के हमले की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। लोग खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। वन विभाग की टीम घटनास्थल के आसपास पगमार्क की ट्रैकिंग कर रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.