बगहा, अगस्त 11 -- Bagaha News: गौनाहा/जमुनिया, एसं। गौनाहा थाना क्षेत्र के काला पकड़ी के सरेह में मंगलवार सुबह गांव के ही वार्ड-14 के जमादार मांझी की पत्नी रजनी देवी (40) का शव जामुन के पेड़ से लटका मिला। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। परिजनों ने सोमवार रात में विवाद में पट्टीदारों से हुई मारपीट के बाद हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष मधु कुमार समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची। एसडीपीओ ने घटनास्थल पर जांच के साथ लोगों व परिजनों से मामले की जानकारी। एफएसएल की टीम को बुलवाकर साक्ष्य व सैंपल इकट्ठा कराया। एसडीपीओ ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की ओर से अ...