बगहा, सितम्बर 1 -- Bagaha News: सिकटा। गोपालपुर थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला गांव से पुलिस ने देशी चुलाई शराब जब्त किया है।वहीं पुलिस को देखकर धंधेबाज फरार हो गया।थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि एएसआई सुरेश यादव के नेतृत्व में शराब के विरूद्ध छापेमारी में पुलिस दल निकला था।इसी बीच सूचना मिला कि डेरूआ पुल के नजदीक मुसहरी टोला गांव में हरिहर मांझी शराब बनाकर बिक्री करता है,जो बेच रहा है।सूचना मिलते ही छापेमारी की गई।जब पुलिस टीम पहुंचा तो धंधेबाज बोरा व झोला में शराब का गैलन व बोतल लेकर घर के पीछे भागने लगा।पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन धंधेबाज बोरा व झोला को फेंक कर भाग निकला।बोरा व झोला व उसके घर की तलाशी ली गई।जिसमें गैलन व बोतल में रखे 15 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त किया गया। मामले में पुलिस फरार धंधेबाज डेरूआ पुल के नजदीक मुसहरी ...