Bagaha News: गैस रिसाव से लगी भीषण आग, दो घर जलकर राख
बगहा, जुलाई 31 -- Bagaha News: नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड के खड्डा पुरन्दरपुर गांव के वार्ड संख्या 16 में गुरुवार देर रात गैस रिसाव से लगी भीषण आग में दो घर जलकर राख हो गए। हादसे में 12 वर्षीय अनु कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं एक गाय और एक बछड़ा भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित गृहस्वामिनी एयवारी देवी ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। देर रात अचानक घर से आग की लपटें उठने लगीं और गैस रिसाव की गंध आने लगी। परिवार के लोग किसी तरह घर से बाहर निकले, लेकिन इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग भड़कने से लपटें पूरे घर में फैल गईं। हादसे में उनका 12 वर्षीय पुत्र अनु कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। साथ ही घर में बंधी एक गाय और बछड़ा भी आग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.