Bagaha News: गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार
बगहा, अक्टूबर 24 -- Bagaha News: नरकटियागंज। गुजरात के वलसाड जिले की वापी जीआईडीसी पुलिस ने शिकारपुर थाना क्षेत्र के धूमनगर आइटीआइ कॉलेज के समीप से पास्को मामले के एक आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित धुमनगर चांदपुर गांव निवासी शहजाद उर्फ आशिफ है। गुजरात पुलिस के उपनिरीक्षक एसजे परमार ने शिकारपुर पुलिस से आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर सहयोग मांगा था। उन्होंने बताया कि वापी जीआईडीसी थाने में आरोपित के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गुजरात पुलिस ने 24 अक्टूबर को छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गुजरात पुलिस ने शिकारपुर थाने से प्रक्रिया पूरी करते हुए गिरफ्तार आरोपित को अपने साथ ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.