Bagaha News: गांजा के साथ युवक गिरफ्तार,भेजा जेल
बगहा, अगस्त 11 -- Bagaha News: नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। शिकारपुर पुलिस ने पंडई चौक पर छापेमारी कर 108 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना सोमवार की देर शाम की है। गिरफ्तार युवक कुंडीलपुर बरगजवा गांव निवासी सुनील साह है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुनील अपनी पान की गुमटी में गांजा की पुड़िया बनाकर बेच रहा था। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे रंगेहाथ पकड़ा गया। तलाशी में उसके हाथ में रखे काले पॉलिथिन से छोटे-छोटे 47 पुड़ियों में गांजा बरामद किया गया। मामले में एफआईआर दर्जकर उसे जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: एनडीपीएस मामले में एक गिरफ्तार, गांजा जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.