बगहा, जुलाई 24 -- Bagaha News: श्रीनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के हाट सरैया वार्ड संख्या-3 में गुरुवार की सुबह बाइक विवाद को लेकर बड़े भाई असलम मिया ने छोटे भाई इब्राहिम मिया (18) की गला कटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी बड़े भाई असलम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक इब्राहिम मियां (18) के नाना हाट सरैया निवासी दुखी मियां के आवेदन के आधार पर आरोपी असलम मियां के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस को दिए आवेदन में दुखी मियां ने आरोप लगाया है कि गुरुवार की सुबह दोनों भाइयों के बीच बाइक को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते-देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...