Bagaha News: गंडक बराज के पास उपलाता मिला अज्ञात शव
बगहा, अगस्त 14 -- Bagaha News: वाल्मीकि नगर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज के 34 नंबर फाटक के पानी में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहकर आने की सूचना नेपाल पुलिस और नेपाल एपीएफ को प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नेपाल आर्म्ड पुलिस के इंस्पेक्टर ध्रुव प्रसाद भट्ट तथा नेपाल पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरेश पाल के साथ नेपाल पुलिस और एपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। नेपाल के सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद गंडक नदी के पानी से मृत व्यक्ति के शव को बाहर निकाल लिया। शव पूरी तरह सड गल गया था। इस बाबत नेपाली अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मध्य बिंदु अस्पताल डंडा भेजा जा रहा है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.