Bagaha News: गंडक पार के प्रखंडों में चरमराई बिजली आपूर्ति
बगहा, जुलाई 5 -- Bagaha News: पिपरासी,एक संवाददाता। गंडक पार के चारों प्रखंडों में बीते दो माह से अधिक समय से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। बावजूद विभाग की तरफ से कोई पहल नहीं की जा रही है। इससे गंडक पार के चारों प्रखंड में रहने वाले लाखों लोग भीषण गर्मी में बेहाल हैं। जानकारों की माने तो अप्रैल माह में आये तूफान के कारण गंडक पार के चारों प्रखंड में बिजली आपूर्ति करने वाले छह टावर गिर गए थे। उसके बाद बिजली विभाग ने उन टावरों की मरम्मत तक वैकल्पिक रूप से कुचायकोट से आपूर्ति बहाल की गई थी। लेकिन यह चारों प्रखंडों के नाकाफी साबित हो रही है। रोजाना घंटों बिजली ठप रहती है। जब बिजली चालू होती है तो लो वोल्टेज के कारण उपकरण नहीं चल पाते हैं। अस्पतालों में जांच मशीनों के साथ प्रखंड और अंचलों में लगे कंप्यूटर भी नहीं चल पाते हैं। इस वजह से अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.