Bagaha News: गंडक नरम:आसमान में उमड़ रहे बादलों से चिंता
बगहा, सितम्बर 7 -- Bagaha News: बगहा। गंडक नदी का जलस्तर फिलहाल कुछ नरम पड़ता दिख रहा है, लेकिन आसमान में लगातार उमड़-घुमड़ रहे घने बादलों ने एक बार फिर नदी किनारे बसे लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों और गंडक के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश होने की आशंका के बीच नदी के जलस्तर में फिर वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से रविवार को करीब 1.29 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। जल संसाधन विभाग के सूत्रों के अनुसार, नेपाल और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने की स्थिति में पानी का डिस्चार्ज बढ़कर 1.45 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है। हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन मौसम के बदलते मिजाज पर लगातार नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- दरौली: नेपाल में बारिश से बढ़ी तटवर्ती इलाकों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.