Bagaha News: गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से रेवहिया में फिर शुरू हुआ कटाव
बगहा, अगस्त 31 -- Bagaha News: मधुबनी। गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही नदी की धार एक बार फिर तेज हो गई है। इसके कारण मधुबनी प्रखंड के रेवहिया गांव में सोमवार की सुबह अचानक तेज कटाव शुरू हो गया। करीब एक घंटे के भीतर नदी ने लगभग 200 मीटर लंबाई में 4 से 5 एकड़ फसल लगी भूमि को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान एक घर भी नदी में विलीन हो गया। अचानक हुए कटाव से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
कटाव की स्थिति स्थानीय ग्रामीण शिवनाथ यादव, लल्लन यादव, रामधारी चौधरी और मुनीलाल चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ समय से नदी का कटाव थम गया था। सोमवार की सुबह गंडक के जलस्तर में वृद्धि के साथ करीब 10 बजे अचानक कटाव शुरू हो गया। देखते ही देखते नदी की तेज धारा ने बड़े भू-भाग को काटना शुरू कर दिया और करीब 11 बजे तक कई एकड़ भूमि नदी में समा गई। ग्रामीणों के अनुसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.