Bagaha News: गंडक नदी के छाड़न में डूबने से 11 वर्ष के बच्चे की हुई मौत ,गांव में पसरा मातम
बगहा, अक्टूबर 25 -- Bagaha News: शनिचरी। योगापट्टी थाना क्षेत्र के जरलपुर गांव में रविवार की दोपहर गंडक नदी के छाड़न में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी भोला मुखिया के पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं बच्चे की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर गंडक नदी के छाड़न में डूबने से आर्यन कुमार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरातफरी मच गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.