बगहा, अगस्त 28 -- Bagaha News: आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा ने शुक्रवार को बैरिया प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों व तटबंधों का निरीक्षण किया। निरीक्षण कर गंडक नदी की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पूजहा एवं सिंगही गंडक घाट तथा घोड़हिया गंडक ऑफिस के समीप पहुंचकर अधिकारियों से जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं! नेपाल से बहकर आ रहा मलबा, तटबंधों की चौकसी बढ़ीनिरीक्षण के दौरान टिप्पणियाँ निरीक्षण के दौरान मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि फिलहाल गंडक नदी की स्थिति सामान्य है। लेकिन निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नेपाल की त्रिशूली नदी में भूस्खलन के बाद उत्पन्न स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार पूरी तरह अलर्ट है। प्रशासन और आपद...