Bagaha News: गंडक की बाढ़ में बर्बाद हुईं फसलें, नहीं हुआ चयन
बगहा, अक्टूबर 21 -- गंडक की बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद Bagaha News: बगहा। गंडक नदी की बाढ़ ने बगहा अनुमंडल के किसानों की कमर तोड़ दी है। सितंबर माह में दो बार आई बाढ़ ने खेतों में लहलहा रही गन्ना और धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। कई जगहों पर नदी के कटाव और चंपारण तटबंध टूटने से खेतों में लगी फसलें पानी में बह गईं। बाढ़ की तबाही से उबरने की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को अब कृषि इनपुट अनुदान के लाभ से भी वंचित रहने की चिंता सता रही है। विभाग की ओर से कृषि इनपुट के लिए चयनित प्रखंडों में बगहा-1 और बगहा-2 का नाम शामिल नहीं होने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। फसल बर्बादी के बाद सरकारी सहायता नहीं मिलने की आशंका ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। स्थिति यह है कि कई किसानों की महीनों की मेहनत और खेती में लगाई गई पूंजी बाढ़ की भेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.