Bagaha News: गंडक का कटाव तेज, घंटेभर में 4-5 एकड़ जमीन नदी में विलीन
बगहा, अगस्त 31 -- Bagaha News: मधुबनी (प.चं.)। गंडक नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच नदी की धारा ने सोमवार सुबह मधुबनी प्रखंड स्थित चिऊरही पंचायत के रेवहिया गांव में विकराल रूप धारण कर लिया। सुबह करीब 10 बजे अचानक तेज कटाव शुरू हुआ। करीब एक घंटे में नदी की तेज धारा ने 200 मीटर लंबाई में फैली चार से पांच एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि को फसल समेत अपने आगोश में ले लिया। कटाव की चपेट में आने से एक ग्रामीण का घर भी नदी में समा गया। जल संसाधन विभाग की ओर से कटाव रोकने के लिए लगाए गए बंबू रोल भी तेज बहाव में बह गए। स्थानीय ग्रामीण शिवनाथ यादव, लल्लन यादव, रामधारी चौधरी और मुनीलाल चौधरी के अनुसार, रविवार से नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे अचानक कटाव तेज हो गया। देखते ही देखते करीब 11 बजे तक 200 मीटर क्षेत्र में चार से पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.