Bagaha News: खेल मैदान के लिए बोदसर के बच्चों ने डीएम को लिखा पत्र
बगहा, अक्टूबर 11 -- विद्यालय के लिए दो एकड़ जमीन की मांग Bagaha News: बगहा, हमारे संवाददाता। "हमारे नन्हे पांव आप तक भले न पहुंचें, लेकिन दुआएं पहुंचेंगी।" इन भावुक शब्दों के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोदसर के बच्चों ने अपने खेलने के मैदान और विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं के लिए पश्चिम चंपारण के डीएम तरनजोत सिंह से गुहार लगाई है। विद्यालय की बाल संसद के प्रधानमंत्री राजीव कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने डीएम को स्पीड पोस्ट से पत्र भेजकर विद्यालय के लिए दो एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि एसडीएम, बगहा को भी भेजी गई है। बच्चों ने 15 दिनों के भीतर भूमि आवंटन की कार्रवाई पूरी कराने की अपील की है। बच्चों ने पत्र में बताया है कि विद्यालय महज पांच डिसमिल जमीन में संचालित हो रहा है। भवन के अलावा अतिरिक्त जमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.