Bagaha News: खेलते समय झूले से गिरी छात्रा, हालत गंभीर
बगहा, सितम्बर 22 -- Bagaha News: बगहा। बगहा दो मंगलपुर राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मंगलवार को झूला खेलते समय 11 वर्षीय छात्रा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में छात्रा के सिर में गहरी चोट लगने से सिर फट गया और खून निकलने लगा। घायल छात्रा की पहचान मंगलपुर निवासी स्व. मुरारी यादव की पुत्री सोनम कुमारी है जो पांचवी की छात्रा हैं। बताया जाता है कि मंगलवार को सोनम विद्यालय परिसर में अन्य बच्चों के साथ झूला खेल रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह झूले से नीचे गिर गई। सिर के बल गिरने से उसे गंभीर चोट आई। घटना के बाद विद्यालय के शिक्षकों व अन्य लोगों की मदद से छात्रा को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने छात्रा का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.