Bagaha News: खेलकूद से बच्चों का होगा संपूर्ण विकास
बगहा, जुलाई 16 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता एवं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को खेल भवन सह व्यायामशाला बेतिया में किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि बेतिया नगर निगम के मेयर गरिमा देवी सिकारिया, जिला खेल पदाधिकारी विजय पंडित एवं जिला कला एवं युवा संस्कृति कार्यक्रम राकेश कुमार थे। कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रजावलन के साथ किया गया। जिले में प्रथम बार जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें लगभग 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह संगठन नया है लेकिन बहुत ही कम समय में इसने राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार किया है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मेयर ने बताया की तलवार बाजी प्रतियोगिता का आयोजन अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.