Bagaha News: खेतों में अंधाधुंध खाद डालने से पूर्व कराएं मिट्टी जांच : ईपी
बगहा, सितम्बर 22 -- Bagaha News: नरकटियागंज। न्यू स्वदेशी शुगर मिल नरकटियागंज द्वारा मंगलवार को जम्हौली फार्म पर गन्ना प्रौद्योगिकी विस्तार के तहत कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिक डाॅ. भूषण कुमार सिंह , गन्ना प्रसार अधिकारी आज़ाद अहमद,कार्यपालक अध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी, कार्यपालक उपाध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी, गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ढाका समेत सैकड़ों किसानों की सहभागिता रही। कार्यशाला में ईपी तिवारी ने मिट्टी जांच कर खेती करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मिट्टी जांच से ही पता चलेगा कि किस तत्व की कमी है ताकि उसी के अनुसार उर्वरक का प्रयोग किया जाय। इससे खेतों में अंधाधुंध खाद डालने से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने किसानों को टिश्यू कल्चर से उत्पादित गन्ना बीज नर्सरी के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.