Bagaha News: खिड़कियों में ग्रिल नहीं, सुरक्षा पर सवाल
बगहा, अक्टूबर 26 -- जीएमसीएच में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल Bagaha News: बेतिया, एसं। जीएमसीएच में मरीजों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल के बहुमंजिले भवनों की खिड़कियों पर सुरक्षा के किसी तरह के इंतजाम नहीं किये गये हैं। अस्पताल के तीनों ब्लॉक के सभी तल्लों की अधिकांश खिड़कियों में सिर्फ शीशा लगाकर छोड़ दिया गया है। कुछ खिड़कियों में जाली के साथ शीशा लगा। इसमें किसी तरह के रॉड या ग्रिल आदि नहीं लगाये गये हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। रविवार की रात तीसरे तल्ले से मरीज के कूदने और उसकी मौत की घटना के बाद जीएमसीएच प्रशासन की यह लापरवाही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि आखिर भवन हैंडओवर के समय जीएमसीएच ने क्या देखा? बता दें कि पूर्व में भी गिरने से जीएमसीएच में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.