Bagaha News: खटौरी में कलशयात्रा में करंट से मौत में केस दर्ज
बगहा, अक्टूबर 13 -- Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। रामनगर थाना क्षेत्र के खटौरी गांव के समीप कलश यात्रा के दौरान करंट लगने से दो बच्चों की मौत और करीब डेढ़ दर्जन लोगों के जख्मी होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अंचलाधिकारी वेदप्रकाश के आवेदन पर रामनगर थाने में आयोजन समिति के सदस्यों समेत चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है।प्राथमिकी में भैरोगंज थाना क्षेत्र के सहसराव गांव निवासी आयोजन समिति के सदस्य प्रकाश साह और दिनेश चौधरी के अलावा जुलूस में शामिल मुरलीधर तथा शेषनाथ चौधरी को नामजद किया गया है। मुरलीधर और शेषनाथ भी सहसराव गांव के ही निवासी हैं। इन दोनों पर जुलूस के दौरान लोहे या स्टील के पाइप में झंडा लगाकर उसे ऊंचा लहराने का आरोप है। सीओ के आवेदन के अनुसार, आरोपितों ने बिना अनुमति और जुलूस का लाइसेंस लिए कलश यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.