बगहा, अक्टूबर 2 -- Bagaha News: पिपरासी। बाढ़ प्रभावित पंचायतों में बाढ़ के कारण टूटे सड़कों व क्षतिग्रस्त हुए सार्वजनिक स्थानों की सूची बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों से तलब की है। वही बीडीओ ने 24 घंटे में सूची को क्रमबद्ध कर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है ताकि समय से इसकी सूचना जिला को भेज दी जाए।

क्षति का आकलन इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ अनिमेश ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के मंझरिया, बलुआ व सेमरा लबेदहा पंचायत में बाढ़ के दौरान काफी क्षति हुई है। इस दौरान लोगों द्वारा यह भी सूचना दी गई है कि कई स्थानों पर पीसीसी, कालिकरण, खड़ंजा आदि उखड़ गये है। वही अंचल प्रशासन के तरफ से बाढ़ प्रभावित गांवों में सूखा राशन व त्रिपाल वितरण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है।

राशन वितरण में देरी वही वेंडर द्वारा समय से अंचल को सूखा राशन उपलब्ध नह...