Bagaha News: क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शील्ड पर इनरवा का कब्जा
बगहा, जुलाई 5 -- Bagaha News: मैनाटाड़।एक प्रतिनिधि प्रखंड के रामपुर हाईस्कूल मैदान पर जय मां सुगीभार क्रिकेट क्लब थुकहां के तत्वावधान में आयोजित नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इनरवा की टीम ने बेहरी को चार विकेट से हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया।टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहरी की टीम 16 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। 114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इनरवा की टीम ने 13वें ओवर में ही छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इनरवा के शशि कुमार को मैन ऑफ द मैच और शानदार खेल दिखाने वाले रौशन कुमार को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजक आकाश कुमार ने बताया कि जय मां सुगी भार क्रिकेट क्लब, थुकहां की ओर से आयोजित इस नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.