Bagaha News: कोलंबियाई नागरिक को वीजा मामले में किया बरी
बगहा, अक्टूबर 16 -- Bagaha News: बेतिया । एसीजेएम तृतीय स्वाति दुबे ने बिना वीजा के भारतीय सीमा में पकड़े गए कोलंबिया के ऑस्कर अगस्टो रूईज को निर्दोष पाकर रिहा कर दिया। आरोपी कोलंबिया के काले 45-16 बौगटा का रहने वाला है। न्यायालय ने स्पीडी ट्रायल के तहत महज एक वर्ष के अंदर में मामले का निपटारा किया है। अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि 29 अक्टूबर वर्ष 2025 को दोपहर बभनौली चेक पोस्ट समीप सीमा स्तंभ 414/2 के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा था। जो अपने को कोलंबियाई नागरिक बता रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से कोलंबिया का पासपोर्ट मिला था। जो नेपाल भ्रमण पर आया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.