बगहा, अगस्त 30 -- Bagaha News: बगहा। शहर कैलाशनगर में नदी किनारे धड़ल्ले से सिल्टी का खनन हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि 30 सितंबर तक खनन पर रोक के बावजूद करीब एक सप्ताह से गंडक नदी के किनारे से धड़ल्ले से सिल्टी निकाली जा रही है। इससे नदी तट कमजोर होने और कटाव का खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Katihar News: गंगा का जलस्तर घटते ही बरंडी में कटाव शुरू, पासवान टोला पर मंडराया खतराग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को पशु एवं मत्स्य विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम, बगहा विधायक राम सिंह, समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने कैलाशनगर पहुंचकर गंडक नदी के जलस्तर और संभावित कटाव की स्थिति का जायजा लिया। इसी दौरान ग्रामीणों ने नदी किनारे हो रहे सिल्टी खनन का मामला उठाते हुए जमकर आक्रोश जताया।ग्रामीणों ने बताया कि कैलाशनगर के सामने गंडक नदी के किनार...