Bagaha News: कुत्ते ने झपटा तो बाइक से गिरी महिला, गई जान
बगहा, अगस्त 29 -- Bagaha News: मधुबनी। धनहा थाना क्षेत्र के पकड़ीअहवा सरेह में शनिवार सुबह में बाइक से जा रहे दंपति पर कुत्ते ने झपट्टा मारा। इससे बाइक से अनियंत्रित होकर महिला सड़क पर गिर गई। हादसे में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वह तमकुहा के राजनीनन शर्मा की पत्नी बिगनी देवी (53)थी। पति के साथ निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित अपनी चाय-पकौड़ी की दुकान पर जा रही थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। आननफानन में परिजनों शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मुखिया फारुख अंसारी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की सड़क हादसे में होने के बाद परिजनों ने तुरंत अंतिम संस्कार कर दिया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: वाहन की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.