Bagaha News: कालीबाग पार्क पर ग्रहण करोड़ों की योजना लटकी
बगहा, अगस्त 20 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय। मां काली धाम मंदिर परिसर में केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत प्रस्तावित पार्क का निर्माण अब विवादों में आ गया है। 1.62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पार्क की निविदा जारी होने के बाद स्थानीय लोगों के विरोध से योजना अधर में लटक गई है। सशक्त की बैठक के बाद बुधवार को हुए नगर निगम बोर्ड की बैठक में इसी मुद्दे को लेकर हुए हंगामे ने मामले को और पेचीदा बना दिया। हालांकि, योजना को लेकर अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है। सभी पक्षों के साथ नगर आयुक्त द्वारा भी बैठक की गई थी जिसमें सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया आगामी बोर्ड की बैठक में पार्क निर्माण को लेकर आगामी बोर्ड की बैठक में फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि मंदिर परिसर में पार्क निर्माण के लिए करीब तीन वर्ष पहले राशि उपलब्ध कराई गई थी। योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.