Bagaha News: कार्रवाई में कपड़े के 58 बंडल जब्त
बगहा, अक्टूबर 12 -- Bagaha News: जमुनिया। 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), नरकटियागंज की डी समवाय भिखनाठोरी व सहोदरा पुलिस की संयुक्त टीम ने परसौनी गांव के समीप कार्रवाई करते हुए कपड़े के 58 बंडल जब्त किए। अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 433 से करीब पांच किलोमीटर अंदर भारत में 11 अक्टूबर की रात 11:49 बजे गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया गया था। इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा कपड़ा बरामद हुआ। मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.