Bagaha News: कार्य में गड़बड़ी को लेकर किया प्रदर्शन
बगहा, जुलाई 15 -- Bagaha News: रामनगर। नगर के सबुनी पोखरा में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 1 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोग मंगललवार को विरोध-प्रदर्शन पर उतर आए। राहुल गुप्ता और संदीप पटेल के नेतृत्व में युवाओं ने निर्माण स्थल पर प्रदर्शन कर कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानक के विपरीत सरिया का उपयोग किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर ढलाई में 8 एम एम की सरिया का उपयोग किया जा रहा हैं। इसके अलावा निर्माण में तीसरे दर्जे की ईंट लगाने और गिट्टी सहित अन्य निर्माण सामग्री भी मानक के अनुरूप नहीं होने का आरोप लगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.