बगहा, जुलाई 8 -- Bagaha News: चनपटिया। एसएसपी कुमार गौतम ने मंगलवार को कुमारबाग व चनपटिया थाने का औचक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सदर और भगवानपुर थाने का एसपी ने किया निरीक्षणनिरीक्षण के दौरान निर्देश निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी सतर्कता बरतने और जनता की शिकायतों का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना के अभिलेख, स्टेशन डायरी, सीसीटीवी व्यवस्था, मालखाना, हाजत, आगंतुक पंजी, लंबित कांडों से संबंधित दस्तावेजों की जांच एवं साफ-सफाई का अवलोकन किया। उन्होंने सभी अभिलेखों को अद्यतन करते हुए अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार और तेजी का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Palamu News: एसपी ने किया रामगढ़ व चै...