बगहा, नवम्बर 25 -- Bagaha News: नरकटियागंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मस्थली भितिहरवा आश्रम में माता कस्तूरबा के नाम से डिग्री कालेज खोलने की मांग को लेकर कस्तूरबा कन्या उच्च विद्यालय के संस्थापक सचिव अनिरुद्ध प्रसाद चौरसिया ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि माता कस्तूरबा की स्मृति में डिग्री कॉलेज की स्थापना के संबंध में वे वर्षों से मांग करते आ रहे हैं। सरकार द्वारा अंचल और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से भूमि की जांच रिपोर्ट मंगाई जा चुकी है। इसके बावजूद कालेज खोलने में देरी की जा रही है। पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि उसी भूमि पर डिग्री कालेज की स्थापना की स्वीकृति देने की कृपा की जाए। पत्र में चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा है कि अगर इस स्थल पर स्वीकृति नहीं मिली और दूसरे जगह स्थापना की ब...