बगहा, अक्टूबर 29 -- Bagaha News: बेतिया। पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने गुरुवार को करवा चौथ का व्रत किया। सुबह में सूर्योदय से पहले महिलाओं ने सरगी खाकर पानी पिया। सूर्योदय के बाद महिलाओं ने नए वस्त्र धारण कर शिव पार्वती की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने सभी प्रकार के श्रृंगार की सामग्रियों का इस्तेमाल किया। नगर के सागर पोखरा स्थित मनोकामना शिव मंदिर, कालीबाग परिसर स्थित शिव मंदिर,पीऊनी बाग शिव मंदिर,हरी वाटिका चौक शिव मंदिर तथा तीन लालटेन चौक स्थित शिव मंदिर में भोलेनाथ और माता पार्वती की विशेष पूजा अर्चना की गई। सभी मंदिर के बाहर फूल और बेलपत्र की बिक्री हुई। सभी व्रती महिलाओं ने शाम को चांद की पूजा अर्चना करने के पहले तक निर्जला व्रत किया। कई महिलाओं के द्वारा घर पर ही पंडित की उपस्थिति में शिव पार्वती की पूजा अर्चना की...