बगहा, सितम्बर 30 -- Bagaha News: रामनगर। प्रखंड के भावल पंचायत के धनरपा गांव स्थित कबड्डी मैदान में बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलप्रेमियों का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला भावल और जगरनाथ टोली की टीम के बीच खेला गया। इसमें भावल की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरा मुकाबला बैकुंठपुर की दो टीमों के बीच हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जमकर जोर लगाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भावल पंचायत के उपमुखिया मनीष पांडेय मौजूद रहे। वहीं दीपू साह, कृष्णा कुमार आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता...