Bagaha News: कचरे के ढेर से पटा शहर, दुर्गंध के कारण चलना मुश्किल
बगहा, अगस्त 1 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय । नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन आप स्थिति बिगड़ने लगी है। अब पूरे शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। हड़ताल के तीसरे दिन शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद कचरा भीग जाने से उससे दुर्गंध उठने लगी है। आवारा मवेशी और कुत्ते कूड़े के ढेर को इधर-उधर बिखेर रहे हैं, जिससे गंदगी और बढ़ गई है। हड़ताल के कारण कचरे का उठाव पूरी तरह ठप पड़ गया है। कूड़ा नहीं उठने से मीना बाजार, अस्पताल रोड, नया बाजार, मित्रा चौक, राज देवढ़ी, उत्तरवारी पोखरा समेत कई इलाकों की स्थिति काफी खराब हो गई है। यहां तक की आने जाने वाले लोगो को भी अब परेशानी होने लगी। सड़क किनारे जमा कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का वहां ठहरना मुश्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.