Bagaha News: ओरिया नदी के तट पर फेंका मिला सात माह के बच्चा
बगहा, अक्टूबर 28 -- Bagaha News: मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। ममता और समाज को शर्मसार करने वाली घटना भंगहा थाना क्षेत्र में घटी है। बुधवार की सुबह भंगहा गांव के समीप ओरिया नदी के तट पर किसी ने सात माह के बच्चे को फेंक दिया। गांव के नौसाद आलम की पत्नी मुन्नी खातुन वहां पहुंची तो उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। वहां पहुंचकर उसने तुरंत रोते हुये बच्चे को गोद में उठाकर पुचकारा। उसके बाद उसे मैनाटाड़ सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉ. इमरान के नेतृत्व में जीएनएम प्रियंका कुमारी व अंजली कुमारी ने बच्चे का इलाज किया। डॉ इमरान ने बताया कि बच्चा सात माह का लड़का है। उसे बीसीजी का टीका भी दिया गया है। नवजात बच्चे को सुरक्षा कॉर्नर में रखा गया है। पुलिस को सूचना दी गयी है। मैनाटाड़ थानाध्यक्ष जयभगवान कुमार ने पुलिस पदाधिकारी को सीएचसी भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.