Bagaha News: ओपीडी के समय से एक घंटे विलंब से पहुंचे डॉक्टर
बगहा, सितम्बर 1 -- Bagaha News: बगहा। बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों के मनमाने रवैये से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को ओपीडी के निर्धारित समय एक घंटा बिलंब से खुला। सुबह आठ बजे कई मरीज अस्पताल के निबंधन खिड़की पर खड़े थे। करीब एक घंटे बाद अस्पताल का निबंधन काउंटर खुला।इसके बाद मरीजों का निबंधन शुरू हुआ। चिकित्सकों के भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने से मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा।अस्पताल पहुंचीं सोना देवी, ज्योति कुमारी, अंचला देवी, रेनू देवी और राजन पांडेय समेत कई मरीज निबंधन खिड़की के पास बेंच पर बैठे रहे। करीब 9:20 बजे चिकित्सक डॉ. रुकैया यासमीन अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने महिला चिकित्सक कक्ष के बजाय सामान्य ओपीडी में मरीजों को देखना शुरू किया। मजबूरी में मरीज उनसे इलाज कराते नजर आए।इसके बाद करीब 9:48...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.