Bagaha News: ऑनलाइन गेमिंग ठगी का आरोपित जगदीशपुर से गिरफ्तार
बगहा, अगस्त 31 -- Bagaha News: जगदीशपुर (प.चं.)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले की पतिराम थाना पुलिस ने जगदीशपुर पुलिस के सहयोग से ऑनलाइन गेमिंग ठगी के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नकटी पटेरवा निवासी स्व. गुलाम गौस के पुत्र मोजाहिद रजा के रूप में हुई है। पश्चिम बंगाल पुलिस उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद रिमांड पर अपने साथ ले गई। जगदीशपुर थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पतिराम थाने में साइबर क्राइम के आरोप में मोजाहिद रजा के खिलाफ मामला दर्ज था। आईओ सब इंस्पेक्टर आसिम कुमार घोष के नेतृत्व में पहुंची पश्चिम बंगाल पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से रविवार देर शाम नकटी पटेरवा में छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया।
पैसे दोगुने करने का झांसा देने का आरोप सब इंस्पेक्टर आस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.