बगहा, जुलाई 5 -- Bagaha News: मझौलिया, एक प्रतिनिधि। धोकराहा पंचायत स्थित एसडीआरएफ कार्यालय में तैनात एक जवान बीरेंद्र यादव (35) की शनिवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जानकारी पंचायत के मुखिया आशीष भट्ट ने दी । उन्होंने बताया कि शव को मझौलिया पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रविबार को उनके परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद एसडीआरएफ कर्मियों और स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त हैं। एसएचओ अमर कुमार ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे उक्त जवान मझौलिया बाजार सामान खरीदने के लिए आया था। जैसे ही वह कार्यालय पहुंचा, तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनुपम प्रसाद ने जांचोरांत मृत घोषित कर दिया। एसडीआरएफ के एसआई दयानिधि सिंह ने बताया कि मृतक सिपाही वीरेन्द्र यादव बग...