बगहा, नवम्बर 20 -- एसएसबी कैंप शिफ्टिंग से एयरपोर्ट विस्तार का रास्ता साफ Bagaha News: बगहा। बाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की राह में आ रही बाधा को दूर करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। एयरपोर्ट परिसर के समीप स्थित एसएसबी कैंप को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए अंचल प्रशासन की ओर से चार एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है। प्रस्तावित भूमि पर एसएसबी कैंप स्थापित करने को लेकर अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया। बाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुशवाहा, बगहा दो सीओ वसीम अकरम और एसएसबी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित जमीन का जायजा लिया। अधिकारियों ने भूमि की उपलब्धता, स्थिति और कैंप निर्माण की संभावनाओं का आकलन किया। एसएसबी कैंप के स्थानांतरण से एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। वहीं, सांसद ने एयरपोर्ट के विस्तारी...