बगहा, अक्टूबर 8 -- Bagaha News: योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी राजकीय मध्य विद्यालय मच्छरगंवा बालक का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गीतांजलि कुमारी ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।इस दौरान विद्यालय में भोजन की स्वच्छता एवं गुणवत्ता तथा साफ सफाई से संबंधित कमियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि बच्चों को निर्धारित अंडा दिए जाने के स्थान पर केला दिया जाता है। वहीं बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर भी कमियां पाई गईं।विद्यालय परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संधारित की जाने वाली पंजियों में भी कमियां पाई गईं।बीईओ ने विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक सुधार करने तथा ...