बगहा, जुलाई 4 -- Bagaha News: बेतिया। जिले में सड़क सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने तथा छावनी स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) एवं सर्विस लेन के निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शनिवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी ने राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच) पर अतिक्रमण हटाने, दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। डीएम ने कार्यपालक अभियंता, एनएच को निर्देश दिया कि सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन लोगों को पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। एनएच पर व्हाइट लाइन मार्किंग, याताया...