Bagaha News: एनएच पर फेंके पोल्ट्री कचरे को निगम ने हटवाया
बगहा, सितम्बर 5 -- Bagaha News: बेतिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 727 के सर्विस लेन में फेके गए पोल्ट्री अपशिष्ट को नगर निगम की टीम ने शनिवार की सुबह हटा लिया। वहां पोल्ट्री अपशिष्ट के फेक जाने से आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे लेकर हिंदुस्तान अखबार द्वारा शुक्रवार 4 सितंबर को खबर प्रकाशित की गई। जिसमें वहां पर उमड़ रहे कौवे और इसकी दुर्गंध से आसपास के लोगों को हो रही परेशानी की बात को उठाया गया था।
नगर निगम की कार्रवाई इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार की सुबह ही वहां से सभी पोल्ट्री अपशिष्ट को हटा लिया है। इसके साथ ही वार्ड जमादारों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वह ऐसे दुकानदारों पर नजर रखें जो पोल्ट्री का अपशिष्ट वहां पर फेंक रहे हैं। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाई का सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.