Bagaha News: एनएच पर गड्ढे बने जानलेवा, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
बगहा, जुलाई 6 -- Bagaha News: बेतिया, नगर प्रतिनिधि जिले के एनएच की बदहाल स्थिति अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में फिसलकर घायल हो रहे हैं। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि कम रोशनी के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते। भारी वाहनों के गुजरने से सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों और वाहन चालकों ने संबंधित विभाग से कई बार सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.