बगहा, जुलाई 16 -- Bagaha News: बेतिया,विधि संवाददाता। एन आई एक्ट से संबंधित मामलों के निपटारा को ले 18 जुलाई को बेतिया एवं बगहा न्याय मंडल में विशेष लोक अदालत लगेगा। नालसा के निर्देश व प्रधान जिला जज अनामिका टी के मार्गदर्शन में शनिवार को लगने वाले इस विशेष लोक अदालत में जिले के न्यायालयों में लंबित एनआई एक्ट से संबंधित वादों की सुनवाई होगी। जिसमें पक्षकारों के आपसी सहमति के पश्चात वादों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि 18 जुलाई को आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत में चिन्हित एन आई एक्ट के मामलों की सुनवाई गठित बेंच के पीठासीन पदाधिकारी के द्वारा की जाएगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: लोक अदालत की तैयारी, एनआई एक्ट के अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर इसके लिए बेति...