बगहा, अगस्त 9 -- Bagaha News: नौतन। बेतिया एसपी कुमार गौतम के निर्देश पर नौतन पुलिस व डीआईयू टीम द्वारा सूखा नशा व शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को मंगलपुर चंपारण तटबंध पर श्यामपुर कोतराहां गांव के उपेंद्र साह को एक किलो सात सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। रविवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब व दो बाइक के साथ दो धंधेबाजों को पकड़ा है। धंधेबाजों में मझौलिया थाना क्षेत्र के जगीराहा के एकराम अंसारी व अहवर शेख के किशोर शामिल है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- पांच किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : प्रतिबंधित इंजेक्शन 254 एमएल और नेपाली शराब 792 लीटर ...