बगहा, जुलाई 21 -- Bagaha News: गौनाहा/जमुनिया,एसं। गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के दोमाठ पंचायत के कैरी गांव के समीप गन्ने के खेत में बाघ होने की एआई से बनाई गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में अफवाह फैल गई। तस्वीर सामने आते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया, जबकि वन विभाग की टीम जांच में जुट गई। हालांकि ट्रैकिंग के दौरान घटनास्थल पर बाघ के किसी भी प्रकार के पगमार्क नहीं मिले। वीटीआर के रेंजर अंशुमन कुमार ने बताया कि फोटो मिलते ही वनकर्मियों की टीम को मौके पर भेजकर गहन जांच कराई गई, लेकिन कहीं भी बाघ के आने के साक्ष्य नहीं मिले। उन्होंने कहा कि तस्वीर देखते ही संदेह हो गया था कि यह फोटो एआई की मदद से तैयार की गई है। क्योंकि गन्ने के खेत में इतनी नजदीक से बाघ की तस्वीर लेना नामुमकिन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...