बगहा, नवम्बर 1 -- Bagaha News: बेतिया । पेट में आंतों के आपस में उलझ जाने से गंभीर हालत में पहुंचे मरीज की जीएमसीएच के सर्जनों ने शुक्रवार की रात करीब दो घंटे तक ऑपरेशन कर जान बचाई।इस बिमारी को इंटस्टाइनल ओपस्ट्रेकशन (आंत का उलझना) कहा जाता है। इसमें मरीज का पेट फूलने लगता है।पेशाब बंद हो जाता है। काफी परेशानी होती है ऐसी स्थिति मे एक मात्र इलाज ऑपरेशन होता है।निजी मे ऑपरेशन करने दवा,रहने आदि पर खर्च काफी आता है।निम्नवर्गीय परिवार के लिए काफी मुश्किल होता है।अब यह ऑपरेशन जीएमसीएच मे नि:शुल्क हो रहा है। देर रात तक चली सर्जरी के बाद मरीज की हालत में सुधार है। चिकित्सकों की टीम ने जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस सफलता से जीएमसीएच में गंभीर मरीजों के उपचार और सर्जरी की बढ़ती सुविधाओं की तस्वीर भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सिरिस...