बगहा, जुलाई 16 -- Bagaha News: नौतन। प्रखंड कृषि सभागार में गुरुवार को बीडीओ गिरधारी लाल व प्रखंड कृषि पदाधिकारी नेहा राज की संयुक्त अध्यक्षता में उर्वरक विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य किसानों को समय पर उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना तथा खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाना था।बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ गिरधारी लाल ने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।उन्होंने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर यूरिया, डीएपी एवं अन्य उर्वरकों की बिक्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।साथ ही चेतावनी दी कि अधिक कीमत वसूलने या कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बीएओ नेहा राज ने विक्रेताओं को स्टॉक पंजी संधारित करने, दुकान पर स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित क...