Bagaha News: ई-किसान भवन में किसानों का प्रदर्शन
बगहा, अक्टूबर 24 -- Bagaha News: श्रीनगर। बैरिया प्रखंड स्थित ई-किसान भवन में शनिवार को कृषि समन्वयक और कृषि पदाधिकारियों के नहीं पहुंचने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। विभिन्न पंचायतों से कृषि इनपुट और फसल क्षति से संबंधित आवेदन पर हस्ताक्षर कराने पहुंचे किसान सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक इंतजार करते रहे। इसके बावजूद संबंधित कर्मियों के नहीं पहुंचने से किसानों में नाराजगी देखी गई।किसानों का कहना था कि कृषि इनपुट और फसल क्षति से संबंधित आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। ऐसे में शनिवार को हस्ताक्षर नहीं होने और रविवार को अवकाश रहने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। किसानों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.